दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा-स्वामी धीरानंद

(पंजाब) फिरोजपुर 21 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 22 मार्च से 28 मार्च तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन रामलीला ग्राउंड,सुखाड़िया सर्कल में होने जा रहा है।कथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पहले विकेश मेहता ने परिवार सहित पूजन में हिस्सा लिया।कलश यात्रा का शुभारम्भ सांसद प्रतिनिधि प्रियंका बेलान,चेष्ठा सरदाना,प्रेम गुरु जी,जगदीश सिडाना,राजकुमार जोग,साध्वी सोनिया भारती,साध्वी बागेशा भारती  ने भगवा ध्वज लहराकर किया।इस अवसर पर स्वामी प्रेमप्रकाशानंद जी, स्वामी प्रजापत्यानंद जी, स्वामी चंद्रशेखरानंद जी और स्वामी धीरानंद जी, डॉ ओ.पी.गोयल, आशीष राठौर,अमरनाथ अरोड़ा, किरण जग्गा,किशन खारिवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।यात्रा में 501 सौभाग्यवती माताओं बहनों ने मंगल कलश को धारण कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सन्देश युवा भाई बहनों ने अपने हाथों में पकड़े हुए थे। इसके अलावा नशा न करे,गो सेवा आदि सन्देश भी दिया गया।सनातन धर्म के जयकारों से सारा वातावरण राममय हो गया।

    कलश यात्रा एल ब्लॉक श्री हनुमान मन्दिर से चलकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। अनेक स्थानों पर कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया।

    स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में जयपुर (राजस्थान) से भजन गायिका रजनी राजस्थानी विशेष तौर पर पधारे

Sun Mar 22 , 2026
भव्य श्रृंगार आरती में गूंजा भक्ति का स्वर, श्रद्धालुओं से भरा सिद्धेश्वर धाम फिरोजपुर (पंजाब) 21 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement