गैस संकट पर प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, बनभूलपुरा में डिस्ट्रीब्यूटर

स्लग हल्द्वानी: गैस संकट पर प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, बनभूलपुरा में डिस्ट्रीब्यूटर परेशान
रिपोर्टर, जफर अंसारी
स्थान, हल्द्वानी
एंकर हल्द्वानी में घरेलू गैस को लेकर हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। एक ओर प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा क्षेत्र से आ रही खबरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
स्थानीय गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, 8 मार्च से अब तक उन्हें पर्याप्त सिलेंडर सप्लाई नहीं मिल पाई है। स्थिति यह है कि 200 से अधिक बुकिंग लंबित होने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे नाराज़ उपभोक्ता रोजाना एजेंसियों पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ कहासुनी तक की नौबत आ रही है।
डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि वे खुद इस समस्या से जूझ रहे हैं। उनके पास ना तो पर्याप्त स्टॉक है और ना ही सप्लाई को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और एजेंसियों पर हो रहे विवाद भी खत्म हों।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत के चलते रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई परिवारों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अब देखना होगा कि प्रशासन अपने दावों के बीच इस जमीनी हकीकत को कब तक नजरअंदाज करता है और कब इस गंभीर समस्या का ठोस समाधान निकालता है।




