Uncategorized

कुवि के 35वें दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का हुआ स्वागत

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के विश्वविद्यालय आगमन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक रूप से स्वागत किया तथा दीक्षांत समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए 35वां दीक्षांत समारोह अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है, जिसमें विभिन्न संकायों के हजारों विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
इस दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन, कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल, सहित जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में देश के प्रतिष्ठित अतिथि भी शामिल होंगे।
कुवि में 4 अप्रैल को कार्य दिवस घोषित, विद्यार्थियों की कक्षाएं रहेंगी स्थगित।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह के सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को विश्वविद्यालय में कार्य दिवस घोषित किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दीक्षांत समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दिन यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा विभिन्न संस्थानों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह दिन कार्यदिवस रहेगा ताकि समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel