आज की भागदौड़ की जीवनशैली में बच्चे खेल जरूर खेलें : वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – वैभव गुप्ता दूरभाष – 94161 91877

हांसी,17 मई : आज की भागदौड़ की जीवनशैली में बच्चे खेल जरूर खेलें। इससे हम अपने तन व मन को फिट रख सकते हैं। ये फिट रहेंगे तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह बात मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के नार्थ इंडिया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी ने यहां जाट धर्मशाला में सुप्रीम अकादमी ऑफ़ स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित 9वीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 में बतौर मुख्य अतिथि कही। इससे पूर्व उन्होंने अकादमी डायरेक्टर अजय सैनी व प्रशिक्षकों के साथ खिलाडियों के बीच चैंपियनशिप की शुरुआत करवाई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमख़म दिखाया। भुटानी ने सभी विजेताओं को मैडल पहनाकर व टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डायरेक्टर अजय सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं तथा खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हांसी क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा कराटे जानता हो।
इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय तथा गुरु तेग बहादुर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शुभम लोहान, ज्योति सिसोदिया, हरीश ठाकुर, पवन सैनी, विकास जांगड़ा, आंचल, श्रुति शर्मा, सुरेखा, दीपशिखा और काशिश आदि सदस्य शामिल रहे।
मुख्य अतिथि संजय भुटानी नन्हें खिलाडी गीत को सम्मानित करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल में प्राकृतिक खेती पर मंथनराज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा

Mon May 18 , 2026
गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में बनेगा ‘क्लस्टर सिस्टम’। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 मई : हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण […]

You May Like

Breaking News

advertisement