अमर उजाला के पत्रकार खेमपाल गंगवार के पिता का हुआ निधन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र स्थित कुरतरा गांव निवासी अमर उजाला अखबार के संवाददाता खेमपाल गंगवार के पिता लालमन गंगवार का बुधवार रात निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 20 मई गुरुवार को दोपहर में पैतृक गांव कुरतरा में किया गया। जानकारी के अनुसार उनकी बड़े बेटे पत्रकार खेमपाल गंगवार ने बताया उनके पिताजी स्वर्गीय लालमन गंगवार कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार रात अपने पैतृक गांव कुरतरा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌बृहस्पतिवार दोपहर कुरतरा गांव में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं मीरगंज तहसील के सभी पत्रकार और रिश्तेदार उनकी अंतेष्टि में शामिल हुए। जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय लालमन गंगवार अपने पीछे तीन पुत्र खेमपाल गंगवार, मोहनलाल गंगवार और राकेश कुमार गंगवार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अंत्येष्टि एवं शोक सभा में राजकुमार कश्यप, तुषेंद्र यदुवंशी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, प्रवन पांडे, दिनेश पांडे, प्रवीन मौर्य, केसी शर्मा, सभासद अबोध सिंह। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, गौरव मिश्रा, प्रेम कुमार कोरी, धर्मेंद्र सिंह मोनू , जतिन चौहान राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ठाकुर उमेश सिंह, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सैनिक सुनील सिंह, जिला पंचायत प्रत्याशी ठाकुर अमित सिंह आदि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने लालमन गंगवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Thu May 21 , 2026
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोरबदायूं 20 मई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। उप कृषि निदेशक कार्यालय में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, बैंक, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित […]

You May Like

advertisement