उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा (UPTET)2026 बरेली के 17 केंद्रों पर सकुशल हुई संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग , प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET ) 2026 बरेली के 17 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई । इस क्रम में एफ आर इस्लामिया इण्टर कॉलेज बरेली में दो केंद्रों पर पाँच पालियों में यह परीक्षा सकुशल संपन्न हुई जिसमें बरेली पीलीभीत बदायूं रामपुर आदि जिलों के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए । विद्यालय के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने बताया कि इस परीक्षा में महिलाओं की संख्या अधिक रही और ओवर ऑल लगभग 90% परीक्षार्थी उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रशासनिक को -ऑर्डिनेटर डॉक्टर मेहंदी हसन ने बताए की शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की रुचि पुरुषों की तुलना में अधिक है यही वजह है की टीचिंग लाइन में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और छात्र भी शिक्षकों की तुलना शिक्षिकाओं से पढ़ना अधिक पसंद करते है ।
केंद्र पर ब्लॉक A के केंद्र व्यवस्थापक तौक़ीर सिद्दीकी रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश सिंह स्टेटिक मजिस्ट्रेट विकास रस्तोगी कार्य दाई संस्था की प्रभारी अज़रा बी रही एवं भी ब्लॉक B के केंद्र व्यवस्थापक बृजेश शर्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरभि राय स्टेटिक मजिस्ट्रेट महिपाल गंगवार कार्य दाई संस्था की प्रभारी कुमारी पूजा शर्मा रही परीक्षा को संपन्न करने में मुख्य रूप डॉ मेहंदी हसन आकिल यार ख़ान नदीम उज़्ज़फ़र अनवर अली हसन दानिश राशिद ख़ान मुताहिर अली नवेद इस्माइल आदि की विशेष योगदान रहा तौक़ीर सिद्दीकी प्रिंसिपल एफ़ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी

Sun Jul 5 , 2026
प्रदेश में सरकार ने 66 वायदों को किया पूरा, 151 वायदों पर चल रहा है तेज गति से काममुख्यमंत्री ने गांव खेडी दाबदलान और घडौली में विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं, सरपंचों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन। लाडवा, प्रमोद कौशिक 4 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement