उद्योगपति धर्मपाल गोयल की पुण्यतिथि पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर 6 जुलाई सोमवार को प्रातः

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र,5 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी स्व. धर्मपाल गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा सोमवार 6 जुलाई को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा, जिसमें पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान एवं स्व. धर्मपाल गोयल के सुपुत्र नितिन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान को ‘महादान’ माना जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपने जीवनकाल में कुरुक्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई थी। शिक्षा के प्रसार के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों की स्थापना और अग्रवाल धर्मशाला के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
नितिन गोयल ने बताया कि पिता के बताए सेवा के मार्ग पर चलते हुए उनके परिवार द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मरीजों को सहायता मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
फाइल फोटो स्व. धर्मपाल गोयल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दरगाह में सौंदर्यीकरण कार्यों पर खादिमों ने उठाए सवाल, अधूरे विकास कार्य पहले पूरे करने की मांग

Mon Jul 6 , 2026
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दरगाह कमेटी द्वारा कराए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर खादिम समुदाय ने गंभीर सवाल उठाए हैं। खादिमों का कहना है कि दरगाह परिसर में पहले से चल रहे कई विकास कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं, ऐसे में नए सौंदर्यीकरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement