विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

फर्जी मालदीव वर्क परमिट, मोबाइल और बाइक बरामद, बैंक खातों की जांच जारी

आजमगढ़। साइबर सेल और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी मालदीव वर्क परमिट, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “साइबर ठगी के जड़ में वार” के तहत 5 जुलाई 2026 को साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालदीव में नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहा है और प्लेटिना बाइक से छतवारा आ रहा है। यादव ढाबा के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश यादव पुत्र चंद्रभूषण यादव, निवासी हैदराबाद, छतवारा, थाना सिधारी के रूप में हुई, पुलिस ने उसके पास से 2 फर्जी मालदीव वर्क परमिट, 1 सैमसंग मोबाइल, 1 आधार कार्ड, ₹200 नकद, प्लेटिना मोटरसाइकिल UP-50 V-3176 बरामद हुआ

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह इंटरनेट से Ministry of Economic Development, Republic of Maldives का असली वर्क परमिट डाउनलोड कर मोबाइल में एडिटिंग करता था। फिर अलग-अलग लोगों के नाम डालकर व्हाट्सएप या प्रिंट कॉपी के जरिए पीड़ितों को देता था और उनसे किस्तों में पैसे लेता था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले मुंबई में मर्चेन्ट नेवी में काम कर चुका है। वहीं बने संपर्कों का फायदा उठाकर वह श्रमिकों को विदेश में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झांसा देता था। जांच में पता चला कि उसने भाभी के दस्तावेजों से यूनियन बैंक में खाता खुलवाया था। उस खाते के खिलाफ पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने ₹21,000 की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। अभियुक्त ने ₹35,000 में विदेश भेजने का सौदा कर अब तक ₹21,000 ले लिए थे।

अभियुक्त पर BNS की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) व IT Act की धारा 66C में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके बैंक खातों, सहयोगियों और अन्य पीड़ितों के बारे में जांच कर रही है।

पुलिस की अपील

जनपद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी या वीजा के नाम पर किसी एजेंट के झांसे में न आएं। पैसा देने से पहले एजेंसी की वैधता जरूर जांचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement