प्रो. बिंदु शर्मा को मिला आईएमसी एंड एमटी के निदेशक का कार्यभार

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) के निदेशक का कार्यभार प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा को सौंपा गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा, जो वर्तमान में आईएमसी एंड एमटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक निदेशक का दायित्व अपने वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त रूप से निभाएंगी।
इस अवसर पर प्रो. बिंदु शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आईएमसी एंड एमटी को शिक्षा, शोध, नवाचार और मीडिया प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुनील राणा की नियुक्ति से कांग्रेस होगी ओर अधिक मजबूत : अशोक अरोड़ा

Tue Jul 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 हल्का थानेसर प्रधान सुनील राणा ने अपनी नियुक्ति पर जताया अशोक अरोड़ा का आभार। कुरुक्षेत्र, 6जुलाई : सुनील राणा को हल्का थानेसर कांग्रेस का ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर राणा और उनके साथियों ने थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement