
(पंजाब) फिरोजपुर 05 जुलाई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
लायंस क्लब फिरोजपुर बॉर्डर नें लिओनीस्टिक वर्ष की शुरुवात करते हुई श्री राम बाग़ वैदिक गुरुकुल में पौधे लगा कर और श्री राम वृद्ध आश्रम में रहें वृद्ध और गुरुकुल के बच्चों को भोजन करवा की। साथ ही श्री राम शरणम् आश्रम के आयुर्वेदिक सेंटर पर आयुर्वेदिक दवाई डॉक्टर अवतार ग्रोवर को देकर की।
इस अवसर पर लाइन आशीष अग्रवाल प्रधान ने बताया कि हमारी क्लब एक नामवर क्लब है और समय-समय पर बेसहारा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने में अगर सर रहती है और यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस मौके पर क्लब के प्रधान लायन आशीष अग्रवाल, लायन गुरप्रीत सिंह सचिव, लायन गगनदीप पूर्व प्रधान, लायन लव, लायन मोहित गर्ग, लायन अंकित जैन, लायन रितेश मित्तल, लायन डॉक्टर रोहित गर्ग, लायन दीपक गुप्ता उपस्थित थे |


