श्री सुखदेव उप्पल सोनू ने अमृतवेला सोसाइटी सदस्यों से करवाया भजन कीर्तन, निकाली प्रभातफेरी

श्री सुखदेव उप्पल सोनू ने अमृतवेला सोसाइटी सदस्यों से करवाया भजन कीर्तन, निकाली प्रभातफेरी

अमृतवेला सोसाइटी द्वारा घर घर जाकर धार्मिक कार्यों द्वारा लोगों को सनातन धर्म से जोड़ना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य:दविंदर बजाज

फिरोजपुर 02 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   श्री सुखदेव उप्पल सोनू ने अपने घर कच्चा जीरा रोड फिरोजपुर शहर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों से भजन कीर्तन करवाया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी भरी और प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उप्पल प्रांगण में मेले जैसा माहौल बन गया। भक्तों ने जय श्री राम, जय श्री कृष्ण और बाला जी के जयकारे लगाए। सचिन नारंग, अरुण नंदा, महंत नारायण दास पाली, करन मोंगा, साजन वर्मा और दविंदर बजाज ने सुन्दर भजनों का गुणगान करके माहौल को भक्तिमय रूप प्रदान किया। किया। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। धर्म के जयकारों के साथ, गलियों में शंखनाद, व फूल बरसा कर प्रभातफेरी का जगह जगह स्वागत हुआ। इस अवसर पर दविंदर बजाज ने अमृतवेला सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमृतवेला सोसाइटी फिरोजपुर में घर घर जाकर जो धर्म का प्रचार कर रही है वह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हर काम की शुरुआत परमात्मा का नाम लेकर करनी चाहिए ताकि आपका जीवन सफल बना रहे। हमेशा अपने बच्चों को परमात्मा के रास्ते पर चलने के लिए उन्हें सत्संग/भजन कीर्तन में लाना चाहिए ताकि आगे चलकर बच्चे अपने माता पिता का नाम रोशन करें और बुराइयों से दूर रहकर परमात्मा के चरणों में लगे रहें। 

    इस अवसर पर वजीर चन्द उप्पल, सुखदेव उप्पल, ममता रानी, अखिल उप्पल, निखिल उप्पल, दविंदर बजाज, गुलशन चावला, विनोद उप्पल, जशन, आशु ढोलकी, हरीश बेरी, व अधिक संख्या में मातृशक्ति, बच्चे युवा उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरायपाली में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 27,200 बोरे धान मौके पर जब्त

Fri Jan 2 , 2026
महासमुंद 2 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में 01 जनवरी को एसडीएम सरायपाली श्रीमती अनुपमा आनंद के नेतृत्व में तहसील सरायपाली अंतर्गत अवैध धान भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई […]

You May Like

advertisement