कुरुक्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर व पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : नरेश कुमार

3 कंपनियों की 27 गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध।
सभी गैस एजेंसियों द्वारा जिले में की गई कुल 9528 रिफिल।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अप्रैल : जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष टीम का गठन किया हुआ है। इन टीम द्वारा जिलेभर में होटलों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों व ढाबों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग न हो सके। जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह संतुलित है। विभिन्न तेल कंपनियों से प्राप्त सप्लाई और एजेंसियों के पास उपलब्ध स्टॉक के माध्यम से उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि जिला में कार्यरत 3 कंपनियों की 27 गैस एजेंसियों हैं। जिनके पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध हैं। सभी गैस एजेंसियों जिले में द्वारा कुल 9528 रिफिल किये गये। जिले में प्रतिदिन उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार तीनों तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस की पूर्ति की जा रही है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बुकिंग व्यवस्था को और सरल बनाया गया है। नागरिक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस बुक कर ओटीपी के माध्यम से सुरक्षित तरीके से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, प्रत्येक उपमंडल में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01744-294418 पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी पेट्रोल पंपों/रिटेल आउटलेट्स पर नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और ईंधन की आपूर्ति भी सुचारू रूप से जारी है। डीएफएससी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां दुर्गा रात्रि जागरण, यज्ञ और भंडारा श्रद्धा और भक्ति से हुआ

Thu Apr 2 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अप्रैल : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि 31 दिसम्बर 1963 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली की स्थापना उनके पूज्यनीय पिता स्वर्गीय पण्डित शेषमणि मिश्रा संस्थापक जी ने समस्त पिपली के श्रद्वालु भक्तों द्वारा करवायी […]

You May Like

advertisement