साधु राम सैनी की दूसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
पिहोवा,3 अप्रैल : सेनसंज पेपर इंडस्ट्री के संस्थापक स्व. साधु राम सैनी की दूसरी पुण्यतिथि पर प्लाट नंबर पांच बाखली में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ व भंडारा भी हुआ। इंडस्ट्री के सैंकड़ों कर्मचारियों ने स्व. साधु राम सैनी को याद करते हुए नमन किया। एमडी प्रदीप सैनी, हरि कृष्ण सैनी और बालकिशन सैनी ने कहा कि स्वर्गीय साधु राम ने ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की स्थापना करके यहां रोजगार के नए अवसर पैदा किए। उन्हीं की बदौलत यहां के लोगों को घर के सामने ही रोजगार उपलब्ध हुआ। उनका सपना था कि गांव देहात के आम आदमी के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए जो उसके जीवन को सरल बनाए। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने इस संस्थान की नींव रखी ।आज सेनसंज पेपर इंडस्ट्री हजारों किसानों से फसल के बचे हुए अवशेष खरीद कर उन्हें मुनाफा भी दे रहा है और पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त बना रहा है। साथ ही बेटियों की शिक्षा,जरूरतमंद लोगों की मदद, सामाजिक संस्थाओं की आर्थिक सहायता में यह संस्थान अग्रणी है। इस मौके पर एलएनजेपी अस्पताल की टीम ने सैंकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हवन यज्ञ में कर्मचारियों ने आहुति डालकर स्वर्गीय साधु राम की आत्मिक शांति एवं क्षेत्र की समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विवेक कुमार, राजेश शर्मा मैनेजर, सुशील कुमार सडाना, जगननाथ साहा, भूपेंद्र कुमार व संजय कुमार नागर सहित सैंकड़ों क्षेत्र वासियों ने स्वर्गीय साधु राम को नमन किया।




