गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,यीशु से की शांति की कामना

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,यीशु से की शांति की कामना
रिपोर्टर:जफर अंसारी
स्थान: हल्द्वानी
आज गुड फ्राइडे के अवसर पर हल्द्वानी में चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रभु यीशु को याद करते हुए प्रार्थना की।
गुड फ्राइडे, जो कि प्रभु यीशु के बलिदान की याद में मनाया जाता है, इस मौके पर हल्द्वानी के विभिन्न चर्चों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने शांतिपूर्वक प्रार्थना की और मानवता, प्रेम और त्याग का संदेश दिया।
श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर और विशेष प्रार्थनाएं कर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया। चर्च परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
बाइट (अगर हो):
गुड फ्राइडे के इस पावन अवसर पर लोगों ने एकजुट होकर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।




