
(पंजाब) फिरोजपुर 05 में {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर जिले में अमृतवेला संस्था के सदस्यों द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गांव मल्लावाला खास में संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अनेक घरों में जाकर कपि ध्वज बाला जी के झंडे स्थापित किए। पंचमुखी हनुमान सरूप जी की स्थापना कर राम नाम के पावन अक्षर वितरित किए।
संस्था के इस दिव्य अभियान में श्री राजेश वासुदेवा, श्री सुनील शीला , पंडित विकास शर्मा जी , पवन कटारिया, प्रदीप बजाज, पंडित कपिल शर्मा, सौरव शर्मा,राकेश सेठी, अश्वनी प्रधान क्लॉथ हाउस वालों का विशेष योगदान रहा।
अमृतवेला संस्था के सदस्य 24 घंटे तत्पर रहकर, सूचना मिलते ही घर-घर जाकर ध्वजा स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। यह सेवा भाव समाज में धर्म जागरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनता जा रहा है। विशेष रूप से जनसमाज सहित विभिन्न वर्गों द्वारा इन कार्यों की खुलकर सराहना की जा रही है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य जन-जन में सनातन धर्म के प्रति आस्था, जागरूकता और संस्कारों का संचार करना है, जिसमें संस्था के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।


