गांव में स्मैक तस्करी का बना अड्डा , ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पूर्वी थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम तरा खास गौटिया में नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के निवासी लोकेश व रामनिवास पुत्रगण भूपराम लंबे समय से स्मैक की तस्करी जैसे अवैध कारोबार में लिप्त हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इनकी गतिविधियों के चलते दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली सहित कई बड़े शहरों के तस्कर गांव में आकर डेरा डालते हैं, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो गया है स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त तस्करों के कारण महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लोकेश के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट (मु०अ०सं० 77/25, धारा 8/21/29) के तहत मुकदमा दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है इसके बावजूद फेसबुक पर वह खुलेआम नोटों की गड्डियों की तस्वीरें साझा कर रहा है जिससे उसकी आपराधिक मानसिकता और आर्थिक स्रोतों पर सवाल उठते हैं
ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को एक सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अपील की गई है।
प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान चमेली सहित दर्जनों ग्रामीणों ऋषिपाल, रूपराम, रामबहादुर, तोलेराम, अकाराम, कल्याण सिंह, शादेव आदि ने हस्ताक्षर किए हैं । ग्रामीणों की मांग है कि गांव को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर एक शांतिपूर्ण वातावरण बहाल किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविदा कर्मचारी को नहीं दी जा रही ड्यूटी, अधिकारियों की मनमानी से आहत कर्मी ने परिवार सहित भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Sun Jul 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना शेरगढ़ क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र घौरा टांडा बहेड़ी में नियुक्त संविदा कर्मचारी सतीश कुमार को विभागीय अधिकारियों द्वारा तीन महीनों से गुमराह किया जा रहा है जबकि विभागीय आदेशों व जांच रिपोर्टों के आधार पर उनकी ड्यूटी बहाल करने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement