
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
डीएम ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
रायबरेली :- 19 मई 2026,
बड़ा मंगल के पावन अवसर पर विकास भवन परिसर में बाल विकास विभाग द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पहुंचकर श्रद्धालुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ा मंगल केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा की भावना से किए गए कार्य सदैव प्रेरणादायी होते हैं।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।


