
(पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
बाबा एनक्लेव में अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन की शादी की सालगिरह के शुभ अवसर पर शाम के समय सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन ने अपने वैवाहिक जीवन के सुनहरी पलों के अनुभव सभी के साथ साझा किए और अपने पिता श्री शुभाश चंद जैन से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री महेंद्र पाल बजाज ने श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को मिलजुल कर सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
श्री नारायण दास पाली की छत्रछाया में आयोजित इस सत्संग में आए हुए मेहमानों, श्री मुनीश जैन, श्रीमती मीनू जैन एवं श्री प्रणव जैन सहित सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।
युवा कलाकार पुष्कर एवं शक्श्म बजाज ने सत्संग में खाटू श्याम जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्री टोनी जैन एवं श्री खुश जैन द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक भावना का सुंदर उदाहरण रहा।


