इनरव्हील क्लब साउथ ग्लोरी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गत दिवस रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ग्लोरी द्वारा आईएमए रक्तकोष के सहयोग से डॉ. जगत मोहन बंसल हॉस्पिटल में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 21 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पार्थ गौतम व मंडल ई एस ओ डॉ. नीलू मिश्रा के द्वारा किया गया।
क्लब की अध्यक्षा अनुपमा शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्थ गौतम ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान करने से शरीर के कई विकार दूर होते हैं और हृदय भी स्वस्थ रहता है।”
क्लब अध्यक्षा अनुपमा शर्मा ने शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रजनी अग्रवाल, सी जी आर वंदिता शर्मा , डॉ सुधा भाटिया , सचिव गुरदीप कौर , कोषाध्यक्ष सिम्मी झांब , सरिता बंसल ,बरखा कंचन ,सुनील गुप्ता ,ऋतु जैन ,सीमा जैन ,अर्चना बब्बर ,अर्चना श्रीवास्तव , मेघा सहित समस्त लोरी परिवार के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा एवं महिला अध्ययन एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

Tue Jul 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई :भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा तथा महिला अध्ययन एवं शोध संस्थान एवं शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आज बाहरी मोहल्ला, कुरुक्षेत्र स्थित सामुदायिक केन्द्र में महिलाओं एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement