श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की करनाल इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा मुख्य संरक्षक व चमन कस्यप सलाहकार नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
लगभग 30 वर्षो से दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्रों में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार पवन व चमन।

करनाल 12 मार्च : करनाल के वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा व चमन कस्यप श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की करनाल जिला इकाई के मुख्य संरक्षक व सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक पवन शर्मा व सलाहकार चमन कस्यप को संघ के करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक व सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “पवन शर्मा व चमन कस्यप दोनों समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका देश- प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक व सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ बंसल ने कहा,”पवन शर्मा व चमन कस्यप के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। पवन शर्मा व चमन कस्यप ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने पवन शर्मा व चमन कस्यप को करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक व सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह राठौर (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव नितिन वालिया (भिवानी) प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक व मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली, अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा,हिसार इकाई की सलाहकार डॉ. संजीव कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समिति द्वारा समय-समय पर जन सेवा के कार्य किए जाएंगे- अतुल कुमार गुप्ता

Tue Mar 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय को OPHTHALMIC Refraction unit प्रदत्त की जाएगी_उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती हर्षिता माथुर जी की प्रेरणा से श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा OPHTHALMIC […]

You May Like

advertisement